Friday, April 24, 2015

दीपक तले अंधेरा- घमंडीलाल अग्रवाल

मशहूर पंडित दीर्घायुनंद के घर के बाहर बोर्ड लगा हुआ था-'यहाँ पर दीर्घायु प्राप्ति के लिए जाप किया जाता है। एक बार सेवा का मौका दें।Ó
वह सब कुछ समझते हुए भी समय लेकर एक दिन दीर्घायुनंद के पास गया। पंडित जी ने बताया-'आपकी राशि के अनुसार मंत्र की $कीमत बनती है ग्यारह हज़ार रुपये। कल मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के अवसर पर यह राशि आप अदा कर दें।'
अगले दिन वह पंडित जी के घर पहुँचा। घर के बाहर जमा भीड़ ने बताया कि दीर्घायुनंद की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई है।


-785/8, अशोक विहार, गुडग़ाँव

0 comments:

Post a Comment