Monday, June 15, 2015

लघुकथा

फेसबुक

नीलू ने शिकायती अंदाज में प्रिया से कहा-"यार! तुमने कल रिप्लाई नहीं किया, मैं वेट करती रही?"
प्रिया ने हँसकर जवाब दिया-"यार नीलू! तू तो जानती ही है कि मेरी मम्मा ओल्ड फैशन की लेड़ी हैं। अगर मोबाइल हाथ में देख लेती हैं तो सारा घर सिर पर उठा लेती हैं इसलिए मैं छुपकर चलाती हूँ।"
नीलू बोली-"चल झूठी कहीं की, मेरे घर वाले तो कुछ नहीं कहते। मैं तो बिंदास यूज करती हूँ।"
प्रिया धीरे से बोली-"तेरी बात और है, मैं जब मम्मा को देखती हूँ तो मोबाइल रखकर ऐसे बैठ जाती हूँ जैसे पढ़ रही हूँ। उनके इधर-उधर होते ही फिर से फेसबुक चालू हो जाता है।"
दोनों हँसकर अपनी-अपनी कक्षाओं में चली गईं।

-पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू'

0 comments:

Post a Comment