Tuesday, March 24, 2015

त्रिलोक सिंह ठकुरेला को ब्रज-गौरव सम्मान


आगरा, 22 मार्च|
अखिल भारतीय साहित्य परिषद (न्यास ) की ब्रज प्रान्त इकाई का दो दिवसीय अधिवेशन कालिंद्री विहारआगरा स्थित त्रिदेव फ़ार्म हाउस में संपन्न हुआ। श्री रविन्द्र शुक्ल (पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश) के विशिष्ठ आतिथ्य में चिंतन बैठककाव्य-संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन परिषद के संयोजक श्री ग़ाफ़िल स्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुपरिचित कुण्डलियाकार एवं साहित्यकार श्री त्रिलोक सिंह ठकुरेला को उनके साहित्यिक योगदान के लिए 'ब्रज-गौरव सम्मानसे सम्मानित किया गया। डॉ.भगवती प्रसाद मिश्र 'अतीत', ग़ाफ़िल स्वामी और डॉ.शेष पाल सिंह 'शेषने माल्यार्पणशॉल एवं सम्मान-पत्र देकर श्री त्रिलोक सिंह ठकुरेला को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ गीतकार श्री सोम ठाकुर को 'ब्रज-भूषणडॉ. दीन मुहम्मद दींन को 'ब्रज-रत्न', जय सिंह नीरद को ब्रज-भारती', डॉ.भगवती प्रसाद मिश्र 'अतीतको ब्रज-मनीषीएवं श्री संतोष कटारा को 'ब्रज-मार्तण्डकी उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अवशेष कुमार विमल द्वारा संपादित 'शेषामृतपत्रिका के डॉ.रघुनाथ मिश्र 'सहजविशेषांक सहित कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।

0 comments:

Post a Comment